भारत में सोने की कीमतों में ऐतिहासिक तेजी जारी है, जिसने शादी-ब्याह वाले परिवारों की टेंशन बढ़ा दी है। महज एक महीने में सोना 8% तक महंगा हो चुका है और तीन महीने में इसमें 22% से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले 12 महीनों में सोना 31% की तेजी के साथ अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर की ओर बढ़ रहा है।
मौजूदा सोने-चांदी की कीमतें:
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार:
- 24 कैरेट सोना – ₹95,207/10 ग्राम (₹628 की बढ़ोतरी)
- 22 कैरेट सोना – ₹87,210/10 ग्राम
- चांदी – ₹95,639/किलोग्राम (₹936 की गिरावट)
कीमतों में उछाल के पीछे प्रमुख कारण:
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार तनाव – अमेरिका-चीन के बीच तनातनी।
- वैश्विक मंदी की आहट – सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग।
- केंद्रीय बैंकों की बढ़ती खरीदारी – सप्लाई पर दबाव।
- ETF निवेश में इज़ाफा – डिमांड में अप्रत्याशित वृद्धि।
- अमेरिकी नीतियां – संभावित टैरिफ व ट्रेड रिस्ट्रीक्शंस।
क्या ₹1,10,000 तक जाएगा सोना?
गोल्डमैन सैक्स और अन्य वैश्विक संस्थाओं का अनुमान है कि अगर मौजूदा परिस्थितियां बनी रहीं तो सोना जल्द ₹1,10,000/10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं कमोडिटी विशेषज्ञ अजय केडिया के अनुसार:
- गिरावट की स्थिति में – ₹78,000–₹80,000 तक आ सकता है
- तेजी जारी रही तो – ₹1,02,000 तक भी पहुंच सकता है
शादी-ब्याह वाले घरों के लिए सलाह:
- लोग अब 18 या 14 कैरेट गोल्ड की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं
- स्मार्ट जूलरी इन्वेस्टमेंट: सीमित और जरूरी गहनों पर फोकस
- हीरा, कुंदन व अन्य विकल्पों में रुचि बढ़ी है
- Sovereign Gold Bonds व Digital Gold भी बना विकल्प
Visit More :- Gold Price Update: सोने की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल, शादी-विवाह वाले घरों की बढ़ी चिंता